ग्वालियर: जिले में 25 दिन के मासूम को उसकी ही मां ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बच्चों के शव को गोदी में लेकर थाने पहुंचे महिला के पति ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सोसा के चक गांव की है।
पुलिस ने बच्चे की मां को हिरासत में ले लिया है और मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत होने का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एक साल पहले हुआ था विवाह
दरअसल, ग्वालियर डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सोसा के चक गांव में रहने वाले मुकेश जाटव का 1 साल पहले मानपुर की रहने वाली महिला प्रीति के साथ विवाह हुआ था।दोनों के बीच सब ठीक-ठाक चल रहा था। इस दौरान उनके एक बच्चा हुआ। जिसका नाम उन्होंने करुआ जाटव रखा। आज सुबह जब मुकेश सोकर उठा तो बच्चा मृत हालत में घर के कमरे में पड़ा हुआ था।

