मोहन,कैलाश की जोड़ी ने सच किया इंदौर वासियों का मेट्रो का सपना
राकेश शर्मा (स्वतंत्र लेखक) भोपाल 29/05/25
मध्य प्रदेश की पवित्र भूमि पर विश्व के सबसे लोकप्रिय हमारे लाडले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। वह राजधानी भोपाल की भूमि से प्रदेश को कई सौगात देंगे।
भोपाल से इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो की सौगात देंगे। मध्य प्रदेश में पहली बार मेट्रो ट्रेन शुरू होगी। लोकमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर इंदौर में लोकमाता अहिल्याबाई की याद को हमेशा बनाए रखने के लिए इंदौर में गांधीनगर स्टेशन का नाम लोकमाता मां अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन रखने का निर्णय हुआ है। साथ ही मेट्रो स्टेशन पर लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इंदौर वासियों को लंबे समय से मेट्रो का इंतजार था।
मध्य प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और इंदौर शहर के लाडले नेता और इस मेट्रो के जनक कैलाश विजयवर्गीय ने अपने वादे को पूरा किया और अब इंदौर वासियों का मेट्रो का सपना पूरा हो रहा है। मेट्रो शुरू होते ही पहले सात दिन उसमें यात्रा फ्री रहेगी, फिर बहुत कम चार्ज लगेगा जो दो स्टेशनों के बीच ₹10 रहेगा। आज इंदौर शहर का हर निवासी मेट्रो शुरू होने की खुशी मना रहा है। साथ ही वह गर्व महसूस कर रहा है कि इंदौर शहर मध्य प्रदेश का पहला शहर होगा जहां मेट्रो सबसे पहले शुरू होगी। मध्य प्रदेश के इतिहास में इंदौर शहर के नाम पर एक और उपलब्धि दर्ज हो रही है। जहां स्वच्छता अभियान में लगातार इंदौर देश में नंबर एक पर आ रहा है और अब क्लीन सिटी के साथ-साथ ग्रीन सिटी की ओर इंदौर बढ़ता जा रहा है। इन सब उपलब्धियां में मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का योगदान है। लगातार अधिकारियों से मेट्रो की प्रोग्रेस की जानकारी और लगातार स्थल निरीक्षण अधिकारियों को निर्देशित कर आज समय पर मेट्रो इंदौर में प्रारंभ करवाई एक सच्चा जनप्रतिनिधि अगर पूर्ण निष्ठा संकल्प कर किसी काम का बीड़ा उठा लेता है तो प्रकृति भी उसका सहयोग करती है और उसे काम में लगे हुए अधिकारी कर्मचारी भी नेता से प्रेरणा लेते हुए अपने काम को समय पर पूरा करते हैं।
इंदौर वासियों को अपने मार्गदर्शक नेता डॉ मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय पर गर्व है कि उन्होंने इंदौर वासियों का सपना है कि इंदौर शहर में मेट्रो ट्रेन चलेगी जिससे इंदौर वासियों का सपना पूरा होगा और जो बीड़ा उठाया था। डॉ मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय ने उसे पूरा कर दिया है। पहले कोई व्यक्ति जब दिल्ली जाता था तो लौटकर वह गर्व से बताता था कि दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की सवारी की और मेट्रो ट्रेन के अपने सफर के अनुभव को बड़े गर्व से वह अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को बताता था। अब मध्य प्रदेश का कोई निवासी जब इंदौर शहर जाएगा तो वह निश्चित रूप से एक बार मेट्रो में सफर जरूर करेगा और लौटकर अपने परिवार के सदस्यों और अपने मित्र गणों को अपने मेट्रो के सफर के बारे में जरूर बताएगा। देश के प्रधानमंत्री 31 मई को इंदौर वासियों को इसकी सौगात देंगे और इंदौर वासियों का सबसे बड़ा सपना मेट्रो ट्रेन इंदौर में चले उसे सच कर देंगे।

