Site icon Kesaria News

डीजीपी वी.के सिंह सैंटियागो के लिए हुए रवाना…

 डीजीपी वी.के सिंह सैंटियागो के लिए हुए रवाना , इंटरपोल की 88वीं महासभा में लेंगे हिस्सा….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms दिल्ली/भोपाल 12/अक्टूबर/2019

मध्य प्रदेश कैडर के दो आईपीएस वर्तमान मप्र पुलिस के महानिदेशक वी.के सिंह और CBI निदेशक पूर्व डीजीपी मप्र ऋषि कुमार शुक्ला सहित तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी, दक्षिण अमेरिका के देश चिली की राजधानी सैंटियागो / सैनतियागो में 88 वीं INTERPOL की महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


उनके साथ साईं मनोहर, दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक एवं दिल्ली पुलिस अनुसंधान के एक अधिकारी भी होंगे।

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रयासों से आतंकवाद का संगठित अपराध और साइबर क्राइम का INTERPOL से परिचालन समर्थन , इस चार दिवसीय (15 – 18 अक्टूबर) सम्मेलन के दौरान संबोधित किया जाएगा।
वैश्विक सुरक्षा मुद्दों की एक श्रृंखला को संबोधित करने के लिए दुनिया भर के पुलिस और सुरक्षा विशेषज्ञ एकत्रित होंगे।

वी.के सिंह वहां 13 अक्टूबर को पहुंचेंगे एवं अपराध, आतंकवाद से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

जानकारी के मुताबिक वीके सिंह लगभग 12 दिनों की यात्रा पर है एवं इस दौरान उनका चार्ज भी किसी को नहीं दिया गया है।

मूलतः गाजियाबाद (यूपी) में जन्मे सिंह 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जो शिवपुरी समेत दमोह, बस्तर, बैतूल ,उज्जैन और राज्य पुलिस मुख्यालय में कई ज़िम्मेदारियों को निभा चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश पुलिस के सर्वोच्च पद पर हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version