Site icon Kesaria News

रासायनिक खेती छोड़ें और भविष्य संवारे कुलपति बिसेन…

रासायनिक खेती को छोड़ें यदि नही छोड़ा तो आने वाली संतान तकलीफ दायक रूप से पैदा होगी – कुलपति बिसेन

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms शनिवार, 02/नवंबर/2019 होशंगाबाद विशेष संवाददाता

पिपरिया/बनखेड़ी – खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से बनखेड़ी विकासखंड के गुदरई गांव के किसान दीपक, दिनेश और हेमंत माहेश्वरी ने परम्परागत खेती को छोड़कर नवाचार के रूप में 250 एकड़ में रामतिल की फसल लगाई है।

बनखेड़ी विकास खण्ड में 2 हजार मिली मीटर बारिश होने के बावजूद फसल को कोई भी नुकसान नही हुआ है। वैसे रामतिल की फसल पहाड़ी इलाकों में लगाई जाती है। लेकिन बनखेड़ी के इन किसानों खरीफ के सीजन में मैदानी इलाके में फसल को तैयार कर ली है।

ये रामतिल की फसल मूंग,उड़द और सोयाबीन के विकल्प रूप लगाई जा सकती है। इस फसल को लगाने में बहुत ही कम लागत आती है। इसका उत्पादन 10 – 15 किवंटल प्रति हेक्टेयर और शुद्ध मुनाफा 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक किसानों को मिलता है।

उत्तम खेती,मध्यम रोजगार,अधम चाकरी, गीत निदान

कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति पी.के बिसेन मंच से किसानों संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक खेती को छोड़ने का समय आ गया है। रासायनिक खेती ने हमारी धरती, प्रकृति,संस्कृति और संतति को खराब किया है । अगर हमने जैविक खेती करना प्रारंभ नही किया तो आने वाली संताने तकलीफ दायक रूप से पैदा होंगी और न जाने कितनी बीमारियों के साथ उन्हें जीना पड़ेगा। किसान भाइयों आप लोग जैविक खेती को अपनायेंगे खेतो में केंचुये की खाद डालेंगे तो मिट्टी में जल अवशोषित करने की क्षमता बढ़ेगी । फसल का उत्पादन अच्छा होगा। आपकी आय बढ़ेगी तब जाकर खेती लाभ का धंधा बनेगी। बिसेन ने कहा लोग पहले कहाँ करते थे उत्तम खेती मध्यम रोजगार अधम चाकरी गीत निदान आजकल चाकरी उत्तम हो गई है। न ये नही चलेगा । हम अपने पुरुषार्थ से खेती को लाभ का धंधा बनायेगे और आजकल के बच्चे बड़े शहरों और विदेशों की तरफ चले गये है। उन्हें वापिस गांव की तरफ लेकर आएंगे।

शनिवार को बनखेड़ी के गुदरई गांव में किसान कृषि विभाग और जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रामतिल (नाइजर) प्रक्षेत्र दिवस मनाया जिसमे कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति पी.के बिसेन नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर आर.के मिश्रा ,होशंगाबाद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, उपसंचालक कृषि अधिकारी जितेंद्र सिंह , पिपरिया एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी अतिथि के रूप में मौजूद थे ।

केसरिया न्यूज़ के लिए आलोक हरदेनिया विशेष संवाददाता

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version