बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
31/दिसंबर/2019
शैलेंद्र मिश्रा शैली…
भोपाल – अतिथि विद्वानों का धरना कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच 22 दिनों से लगातार जारी है।अतिथि विद्वानों ने आज कफन ओढ़कर विरोध जताया। अतिथि विद्वानो का कहना है कि जब तक नियमितिकरण नहीं हो जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अतिथि विद्वानों ने फैसला लिया है आज की रात कफन ओढ़ कर नए साल का जश्न मनाएंगे।
अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ देवराज सिंह,सुरजीत सिंह भदौरिया, और डॉ, जेपी.एस चौहान ने कहा कि जब तक सरकार नियमितीकरण नहीं कर देती। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हमने विरोध जाहिर करने के लिए कफन ओढ़कर नए साल का जश्न मनाने का फैसला किया है।
मंत्री जी का आश्वासन सही या फालेन ऑउट का पत्र!
उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी लगातार कह रहे है कि किसी भी अतिथि विद्वान को सेवा से बाहर नही किया जायेगा उसके बाद भी लगातार उच्च शिक्षा विभाग के आदेश का हवाला देते हुए प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयो में अतिथि विद्वानो को फालेन ऑउट के लेटर थमाकर उन्हें सेवा से बाहर किया जा रहा है। इसके बाद भी मंत्री पटवारी अतिथि विद्वानो को दे रहे है तो सिर्फ आश्वासन और सिर्फ आश्वासन।
