Site icon Kesaria News

मुरैना कोरोना से लड़ने के लिए बच्चों ने गुल्लक के पैसे किये दान…

मप्र के मुरैना में 2 छोटे बच्चों ने अपने पिग्गी बैंक/गुल्लक के पैसे किये दान, कहा लॉकडाउन में गरीबों के काम आएंगे पैसे।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
06/अप्रैल/2020

मुरैना मप्र- गिर्राज शर्मा की खबर

मुरैना में दो छोटे बच्चों ने अपनी खुद की गुल्लक के पैसे जिला कलेक्टर प्रियंका दास को दान किये हैं।
पाराशर दंपत्ति के 2 बच्चों में बेटी आस्था पाराशर और बेटा संयम पाराशर इन दोनों बच्चों का कहना कि इस लॉकडाउन के समय हमारी गुल्लक के पैसे किसी करीब के काम आएंगे ।

इस लिए हम ने अपनी जमा पूंजी दान की है, बच्चों की गुल्लक में करीब 3 हजार रुपये थे, जिन्हें दान करने की बच्चे कई दिनों से जिद्द कर रहे थे।

आज जिला कलेक्टर प्रियंका दास से मिलकर ये पैसे बच्चों द्वारा दान किये गए और कहा कि हमारे मम्मी-पापा तो हमें खाना देते हैं।लेकिन कई मां-पापा अपने बच्चों को लॉकडाउन के कारण खाना तक नही दे पा रहें हैं। इस समय हमारे पैसों की ज्यादा जरूरत हमको नही उन्हें है ।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version