बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
07/अप्रैल/2020
केसरिया डेस्क
सोशल मीडिया पर दावा करने वाला संदेश – Govt के अलावा किसी भी नागरिक को # COVID19- पर अपडेट, पोस्ट / फॉरवर्ड करने की अनुमति नहीं है?
ये वायरल संदेश गलत है। MISLEADING / FALSE है।
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के #PIBFACTCHECK के द्वारा
इस वायरल संदेश की सत्यता की जांच किये जाने के बाद ये पूरी तरह स्पष्ट हो गया है की केवल असत्य,तथ्यहीन जानकारियां जिनसे घबराहट का वातावरण उतपन होता है उन्हें शेयर नही करना है।
केसरिया न्यूज़ अपने पाठकों को बताना चाहता है कि सामान्य रूप से भी इसका पालन होना चाहिये।
असत्य,अपूर्ण संदेश या सनसनी फैलाने वाले संदेश,वीडियो,पोस्ट आदि के लिए पहले से ही कड़े कानून के प्रावधान हैं।
#PIBFACTCHECK: घबराहट के लिए असत्यापित / झूठी खबर प्रसारित करना निषिद्ध है। ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते नकली संदेश जानकारी फ़ॉर्वर्ड नहीं किया करते हैं ।
आपकी जानकारी के लिए
आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 54 में “FALSE WARNING” / झूठे अलार्म को प्रसारित करने वाले व्यक्तियों को घबराहट पैदा करने के लिए दंडित करने के प्रावधान हैं।
मिली जानकारी अनुसार
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सलाह दी है- “मीडिया (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल/सामाजिक)को जिम्मेदारी और मजबूत भावना बनाए रखने की ज़रूरत है साथ ही घबराहट/सनसनी पैदा करने वाले असत्यापित/गलत समाचार को प्रसार नहीं किया जाए।
सभी से अनुरोध है कि नकली फॉरवर्ड संदेशों को आगर न बढ़ाएं।
केवल सत्यापित जानकारी जो कि अधिकृत संस्था,व्यक्ति के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए जो पूर्णता सत्य हो उसी को साझा करें। साथ ही जो संदेश सनसनी,घबराहट पैदा करते हों ऐसे संदेशों को वायरल न करें।
केसरिया न्यूज़ निवेदन करता है कि देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में ,एक ज़िम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें एवं कानून का पालन करें।
Note- PIB के ट्विट खाते पर दी गयी जानकारी की पोस्ट की इमेज को केवल पाठकों की जानकारी के लिए उपयोग किया गया है जनहित में।
