Site icon Kesaria News

1800 फ़ीट ऊंची दुर्गम पहाड़ी पर कंधों पर राहत लेकर पहुंची मप्र पुलिस….

1800 फ़ीट ऊंची दुर्गम पहाड़ी पर कंधों पर राहत सामग्री लेकर पहुंचे मप्र पुलिस के जवान,आदिवासी बहुल गांव में नही था भोजन और ज़रूरी सामान….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

12/अप्रैल/2020

बैतूल मप्र

लॉकडाउन 21 में 1800 फीट ऊंची दुर्गम पहाड़ी पर बसे गांव भंडारपानी जो कि बैतूल जिले मके स्थित है वहां से सूचना मिलने पर भूख से व्याकुल लोगों के लिये पुलिसकर्मी किसी देवदूत से कम नहीं साबित हुए।

इस दुर्गम पहाड़ी की कठिनाइयों को पार करते हुए जब यह यौद्धा अपने कंधों पर राहत सामग्री लेकर गांव पहुंचे, तो लोगों की आंखें खुशी से डबडबा गयीं।

मप्र पुलिस एवं अन्य प्रशासन के लोगों द्वारा इस मानवीय कार्य की काफी सराहना की जा रही है। उक्त आदिवासी बहुल क्षेत्र में पहुंचने के लिए कठिन दुर्गम पहाड़ी रास्ते को पार करना काफी चुनोतिपूर्ण होता है। लगभग 1800 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है ये गांव।

इस सराहनीय कार्य की तारीफ खुद मप्र के डीजीपी ने ट्वीट कर टातीफ की है और मप्र पुलिस के हौंसले को भी बढ़ाया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version