Kesaria News

टीकमगढ़ सामूहिक आत्महत्या की सीबीआई जांच हो : वर्मा

टीकमगढ़ सामूहिक आत्महत्या की सीबीआई जांच हो -वर्मा

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल,मप्र
31 अगस्त 2020

मप्र के टीकमगढ़ में सोनी परिवार की मौत की सीबीआई से जांच कराएं सीएम शिवराज – सज्जन सिंह वर्मा

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा टीकमगढ़ में सोनी परिवार के पांच सदस्यों की मौत की छानबीन के लिए टीकमगढ़ के खरगापुर पहुंचे। खरगापुर में मप्र की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए वर्मा ने कहा कि ऐसी सरकार और ऐसी पुलिस अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं देखी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर सज्जन वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल खरगापुर पहुंचा जिसमें पूर्व मंत्री लाखन सिंह, किरण अहिरवार तथा नरेश सराफ शामिल थे। सभी नेतागण भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा खरगापुर पहुंचे।

मीडिया को जानकारी देते हुए वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की पुलिस बर्बरता के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहां के रहवासियों और व्यापारियों ने मुझे बताया कि पिछले महीने मंडला में सोनी परिवार के 6 लोगों की हत्या होती है, एक महीने बाद खरगापुर में सोनी परिवार के पांच सदस्यों की हत्या हो गई ( फिलहाल मामला आत्महत्या का बताया गया है) । दो दिन पहले जब मैं दतिया गया जो कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गृह क्षेत्र है, वहां एक थानेदार है भदोरिया जिसका गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है, लेकिन शिवराज शासन में, वह डेढ़ सौ निरपराध लोगों पर मुकदमे दायर कर रहा है, उन्हें जेलों में डाल रहा है।

यहां एक परिवार की हत्या होती है, वही बचे हुए परिवार को जेल में डाल दिया जाता है। यह कैसी जांच है, यह कैसा न्याय है ? यहां का टीआई सुनील शर्मा जिसका नाम बताया गया मुझे, मैंने उसकी ऑडियो सुनी है, इतनी गंदी-गंदी गालियां वह दे दे रहा है। आम जनता पर दादागिरी कर रहा है। ऐसे आदमी को तो फांसी पर लटका देना चाहिए जो शपथ लेकर आता है जनता की रक्षा की, वही जनता का भक्षक बन जाता है।

खरगापुर में 5 निरपराध लोगों की हत्या के मामले में मैं यहां की जनता और व्यापारियों की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से मांग करता हूं कि यदि तुम सच्चे जनसेवक हो तो आज ही #सीबीआई ( CBI ) जांच का आदेश दो। इस मामले की जांच सीबीआई से तुरंत कराई जाना चाहिए।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version