Site icon Kesaria News

किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिलेगा यूरिया – सिंह…

किसानों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में मिलेगा यूरिया – जितेंद सिंह….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

14/अक्टूबर/2020

होशंगाबाद – जिले में रबी सीजन हेतु यूरिया की उपलब्धता लगातार बनी हुई है। उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है एवं लगभग 7000 मीट्रिक टन यूरिया जिले के निजी क्षेत्र ,सहकारी समितियों व समस्त डबल लॉक केंद्रों में उपलब्ध है। अभी तक जिले को लगभग 27000 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो गया है एवं 22 हजार मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। बुधवार को पिपरिया की लगी रेक से जिले को लगभग 2000 मीट्रिक टन यूरिया और प्राप्त हुआ है। यूरिया की आपूर्ति लगातार किसानों को की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सहकारी समितियों को निर्देशित किया गया है की आवश्यकतानुसार आर.ओ/डी. डी मार्कफेड गोदाम में जमा कर यूरिया का उठाव करें। जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार सभी समितियों में यूरिया व डीएपी भंडारण कराया गया है एवं लगातार भंडारण करने के निर्देश सभी समिति प्रबंधकों को दिए गए है।

उप संचालक अधिकारी कृषि ने किसान भाइयों से आग्रह किया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है ।सभी कृषकों आवश्यकतानुसार यूरिया प्राप्त होगा। जिले में मांग अनुसार लगातार यूरिया की रेक प्राप्त हो रही है एवं आगे भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया प्राप्त होगा। किसान भाई यूरिया का आवश्यकतानुसार ही उठाव करें जिससे सभी किसान भाइयों को यूरिया प्राप्त हो सके।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसान भाई अपनी ऋण पुस्तिका एवं आधार कार्ड लेकर ही यूरिया विक्रय स्थल पर जाएं एवं पीओएस मशीन के माध्यम से अपनी आवश्यकतानुसार यूरिया प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरकों का विक्रय करते पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version