16/अक्टूबर/2020
बड़ी ख़बर केसरिया खबर @sms
दिल्ली/भोपाल
मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी एवं भोपाल के पूर्व एसपी रहे आईपीएस संजीव कुमार सिंह (Retired IPS) का शुक्रवार को निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे उन्होंने मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में अंतिम सांस ली। संजीव कुमार सिंह को डेंगू हुआ था, इसके बाद ब्रेन हैमरेज (डेंगू हैमरेजिक फीवर ) से अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
संजीव कुमार सिंह कई प्रमुख पदों पर रहे जिनमें भारत सरकार में डेप्यूटेशन से लौटने के बाद संजीव कुमार सिंह (1987 बैच) को एडीजी एंटी नक्सलाइट आपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
डेप्यूटेशन के दौरान संजीव सिंह नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी ( NIA ) नई दिल्ली में करीब 7 साल तक रहे। एनआईए में संजीव सिंह आईजी के साथ-साथ एनआईए के प्रवक्ता भी रहे। संजीव कुमार भोपाल के एसपी भी रहे थे।
संजीव कुमार का नाम तब सुर्ख़ियों में आया था जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस चैलेंज को स्वीकार किया था, जिसमें पीएम मोदी ने 40 साल के ऊपर के IPS अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज दिया था। 1987 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए ट्वीटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था।

