Site icon Kesaria News

बंगाल अब राममय होगा : डॉ नरोत्तम मिश्र

भोपाल डेस्क….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
13/मार्च/2021

इन दिनों covid19 के अलावा सबसे ज़्यादा चर्चा है पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों की, क्योंकि यहां भाजपा ने अपनी पूरी ताकत , सत्ता परिवर्तन के लिए लगा दी है।

और इसी कड़ी में मप्र के दिग्गज नेताओं में शुमार डॉ नरोत्तम मिश्र भी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए पश्चिम बंगाल के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा ने उन्हें यहां एक बड़े क्षेत्र की ज़िम्मेदारी दी है और उसी के अंतर्गत आज रघुनाथपुर विधानसभा जिला पुरुलिया के पार्टी कार्यालय पर 3 विधानसभाओं पुरुलिया , काशीपुर एवं रघुनाथपुर के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बोले मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा….

टीएमसी एवं कम्युनिस्ट ने गरीबों की बात कर सिर्फ वोट लिया कार्य कुछ नहीं किया….
गरीबों के नाम पर वोट मांग अमीर हुए वोट मांगने वाले…
कम्युनिस्ट पार्टी ने 32 से 34 साल राज किया
टीएमसी ने भी 10 साल राज किया…
कम्युनिस्ट एवं टीएमसी ने बंगाल को कंगाल कर दिया!

लोकसभा में हाफ ,विधानसभा में साफ….

हमारे दिन की शुरुआत और रात्रि जय श्री राम के नारों से होती है…
बंगाल अब राममय होगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version