तस्वीर के पीछे की असली कहानी….आंखों देखी..सिर्फ केसरिया न्यूज़ पर
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
भोपाल,05/अगस्त/2021
कल से एक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है जिसमें मप्र के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एक रस्सी से लटके सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट कराये जा रहे हैं।
समाचार चैनलों पर कई डिबेट भी देखे जिनमें किसी ने इसे नौटंकी बताया और किसी ने सेवा की मिसाल।
तस्वीर के पीछे की कहानी ज्यादातर लोगों को पता नहीं होगी।
हम आपको बताते हैं तस्वीर के पीछे की सच्ची कहानी….
दतिया में बाढ़ की खबर तो 2-3 अगस्त की दरम्यानी रात से ही आने लगी थी पर दोपहर 2-3 बजे तक भयावह होने लगी थी। मैंने पहली बार सुबह के समय प्रसन्नचित्त रहने वाले दादा को चिंताग्रस्त और परेशान देखा था।
लगातार फोन पर अधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से बात कर जायज़ा ले रहे थे। वायुमार्ग सुगम न होने के कारण शाम को रेल से ही निकल पड़े। यूँ तो क्षेत्र में दादा के बेटे डॉ सुकर्ण मिश्र ने मोर्चा बखूबी संभाला हुआ था पर दादा को चैन कहाँ।
फिर अगले दिन 4 अगस्त की अल सुबह ही दादा के क्षेत्र में मोर्चे पर डटे होने की तस्वीरें मेरे सोकर उठने पर वाट्सएप पर मौजूद थीं।
एक तरफ भैया (डॉ सुकर्ण मिश्रा,युवा नेता) ने पहले से ही मोर्चा संभाला हुआ था दूसरी तरफ दादा (मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा) भी डट कर लगे हुए थे। देखने वालों ने बताया कि सबके रोकने टोकने के बावजूद दादा बाढग़्रस्त क्षेत्र में स्वयं जाने को अडिग थे, कहते कि जो बेचारे फंस गए हैं वो मेरे अपने हैं कैसे उन्हें अकेला छोड़ दूं? किस पर भरोसा कर वो अपना घर बार सिंध के हवाले कर निकल आएं? मुझे जाना ही होगा। डूब प्रभावित बसाहटों में घूमते हुए जूते खराब हो गए पहनने योग्य न बचे तो नंगे पैर ही चल दिये। ऐसे शायद कभी किसी ने उन्हें नहीं देखा होगा।
हो सकता है किसी को ये नौटँकी ही लगे पर एक बार काल बन कर बहती सिंध में नाव ले कर उतर कर देखना सांसे न फूल जाएं तो कहना.. घर के भीतर मुलायम गलीचों पर भी चप्पल पहन कर चलने वाले एक बार 10 मिनट को ही सड़क पर नंगे पैर चल कर देख लें.. छालों का इलाज महीनों चलेगा… गांव की सड़कों पर बारिश में पानी के बीच तो कंकड़ पत्थर कांटे कंटक सब होते हैं वो भी अदृश्य… बचने का कोई मौका भी नहीं…
राजनीति कीजिये आलोचना कीजिये स्वस्थ या बीमार कैसी भी कीजिये पर किसी की भावनाओं का उपहास करने की अनुमति आपको नहीं है। और उपहास भी सहन कर लेते यदि आप कहीं फ़ोटो सेशन को ही सही पर दिख तो जाते।
हेलीकॉप्टर से लटका हुआ मंत्री सबने देखा पर खुद से नाव पर सवार होकर खुद बाढ़ में घिरे फंसे दादा को दूसरों को खुद से पहले सुरक्षित करने वाले दादा किसी ने नहीं देखे…
पर ये पब्लिक है सब देखती है और सब जानती है… इसीलिये पीताम्बरा की दतिया ने अपने दादा को अजेय बनाया है…!!

लेखक
डॉ. राहुल अरजरिया
विधी. अधिकारी मप्र विधानसभा
(वर्तमान में गृह मंत्री की निजी स्थापना में पदस्त)
Note- मंत्री मिश्रा को क्षेत्र के लोग दादा बोलकर संबोधित करते हैं!