बांग्लादेश मुक्ति युद्ध विजय दिवस की 50 वीं वर्षगांठ पर मप्र कांग्रेस द्वारा भव्य आयोजन 20 को….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल, 19/दिसंबर/2021
बांग्लादेश मुक्ति युद्ध विजय दिवस 1971 की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 20 दिसंबर को कांग्रेस करेगी भव्य आयोजन….
मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कैप्टन प्रवीण डावर।
भोपाल मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार।
बांग्लादेश मुक्ति युद्ध विजय दिवस 1971 को इस साल 16 दिसंबर को 50 साल पूरे हो गए हैं। विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 20 दिसंबर 2021 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मिंटो हॉल पुरानी विधानसभा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कार्यक्रम सोमवार शाम 5.45 बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम में देश की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध विजय दिवस आयोजन समिति के संयोजक कैप्टन प्रवीण डावर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व पर संवाद किया जाएगा।
1971 का बांग्लादेश युद्ध दुनिया का ऐसा अनोखा युद्ध था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों का आत्मसमर्पण कराया था और पाकिस्तान के विभाजन के साथ बांग्लादेश के रूप में एक नए देश का उदय हुआ था।

