Kesaria News

फ़र्ज़ी नंबर प्लेट से मुश्किल में हीरो विक्की कौशल…

गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर मुश्किल में फंसे ऐक्टर विक्की कौशल,पुलिस में शिकायत दर्ज!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

02/जनवरी/2022

इंदौर,मप्र…..

फ़िल्म अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के खिलाफ मप्र के इंदौर के रहने वाले एक शख्स जय सिंह यादव ने थाने में लिखित शिकायत की है। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गयी है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि शूट के दौरान जिस नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया है, वह उसके स्कूटर का नंबर है।

नया साल 2022 के शुरू होते ही बॉलीवॉइड कलाकार अभिनेत्री कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने एक फिल्म में फर्जी नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करने पर विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत दर्ज (complaint against actor Vicky Kaushal) करवाई है।

दरअसल,सोशल मीडिया पर हाल ही एक फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आईं। इनमें विक्की कौशल बाइक पर अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) को ले जाते दिख रहे थे। इन तस्वीरों पर नजर पड़ते ही शिकायतकर्ता ने FIR दर्ज करवा दी है।

इस बारे में शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, फिल्म के सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है। मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं ! लेकिन यह गलत है/अवैध है। वो मेरी नंबर प्लेट का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं कर सकते। मैंने पुलिस स्टेशन मे एक लिखित शिकायत दी है। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं पुलिस ने बताया है कि, शिकायत आई है मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version