Site icon Kesaria News

दिग्विजय सिंह सपेरे और कमलनाथ नाग: मंत्री कमल पटेल…

दिग्विजय सिंह सपेरे और कमलनाथ नाग: मंत्री कमल पटेल…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

30/जनवरी/2022      इंदौर/भोपाल

हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल kamal patel bjp ने एक बयान देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है!

www.kesarianews.com

यूं तो अभी मध्यप्रदेश में चुनाव अभी काफी दूर हैं, लेकिन प्रदेश के दोनो ही राजनैतिक दल,अभी से ही चुनावी मोड मे दिख रहै हैं।

दोनो पार्टीयों की तरफ से तरह-तरह की बयानबाजी शुरू हो गयी है, और उससे पता चलता है कि अगला विधानसभा चुनाव बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह के हाल ही में राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ RSS पर दिए गए बे तुके बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है।

इंदौर में पटेल ने कहा….

“दिग्विजय सिंह सपेरे हैं और कमलनाथ नाग,सपेरे की बात में आकर कमलनाथ निपट गए”।

साथ ही कमल पटेल ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के लिए दीमक और कांग्रेस को देश के लिए दीमक बताया ।
कृषी मंत्री के इस बयान पर मध्य प्रदेश में अब सियासी बयानबाजी और तेज होने वाली है।

फ़ाइल फोटो-कमल पटेल…

#congress #bjp #kamalpatel #indore

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version