Site icon Kesaria News

बाल सभा के दिन बच्चों के चेहरे पर दिखी मुस्कान!

बाल सभा के दिन बच्चे स्कूल पहुँचे ,चेहरे पर दिखी मुस्कान…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

पन्ना जिले के बृजपुर जनशिक्षा केंद्र के प्राथमिक शाला गिरवानी टोला की तस्वीर….

सचिन कुमार मिश्रा

पंन्ना, 18/जून/2022

मध्य प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहे ताकि बच्चे शाला परिसर तक पहुचे जिसके लिये बीते दिन मे शासन ने सभी स्कूलो को निर्देशित किया था किया शाला आने वाले बच्चो का तिलक लगाकर शाला मे होने वाले प्रवेश को उत्सव मे बदल दिया जाये जिसका प्रयास कुछ शिक्षको द्वारा किया गया जो सोशल मीडिया में भी नजर आया।

बात पंन्ना जिले के प्राथमिक शाला गिरवानी टोला स्कूल की जहाँ पर पदस्थ प्राथमिक शिक्षक धर्मेन्द खरे ने बच्चो से विभिन्न प्रकार के गाने कविता सुनी बच्चो ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सुनाया साथ ही जब बच्चो को मिठाई खिलाई गई तब छोटे छोटे बच्चो ने अपने शिक्षक से प्रश्न करते हुये बोला की” सर जी जी अब रोज स्कूल आना है” शिक्षक ने हां बोलते हुये बताया कि अभी आप लोगो को बुक भी मिलेगी और में नया बास्ता भी आप लोगो की बुक रखने के लिये लायेंगे जिसमे अच्छे अच्छे चित्र बने होंगे तब बच्चो की ख़ुशी और बड़ गई अगर सभी स्कूलो में ऐसे कार्य इसी ढंग से किये जाए तो बच्चो के लिये आकर्षण का केंद्र बनेंगे स्कूल तो बदलाव भी स्वभाभिक होगा

 

शिक्षक का कहना – इन बच्चो का प्रवेश जैसे ही स्कूलो मे हुआ वो हमारे हो जाते है कोशिश करते है की जितनी मदद हम से हो सकती है उतना करने का प्रयास करते है

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version