Site icon Kesaria News

ग्रामीणों की आपदा,तेल माफिया के लिए अवसर!

आपदा बनी अवसर!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

23/जून/2022

सचिन कुमार…

ब्रजपुर,पन्ना 

ग्रामीण हो रहे परेशान ,लंबे समय से बंद पड़ा एकमात्र पेट्रोल पंप,प्रशासन नही लेता कोई सुध!

पंन्ना जिले के अंतर्गत बृजपुर उप.तहसील मे अवसर को आपदा मे बदला जा रहा है। क्षेत्र मे स्थित एक मात्र पेट्रोल पम्प जो की लंबे समय से बंद चल रहा है जिसके चलते ग्रामीण पेट्रोल डीजल लेने के लिये 30 किलो मीटर तक दूर जाने पर हैं मजबूर ।

प्रशासन की बेरुखी के चलते इस महत्त्वपूर्ण विषय पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है । जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस क्षेत्र में डीजल,पेट्रोल ब्लैक मे बिकता है।

और ब्लैकर्स द्वारा मनमाने दाम वसूले जाते हैं। जिसके चलते ग्रामीण लोग महंगा डीजल खरीदने को मजबूर रहते हैं।

अब प्रश्न ये उठता है कि आखिर कब लोगों को पेट्रोल पम्प से डीजल पेट्रोल लेने का अवसर मिलेगा या ऐसे ही आपदा को अवसर में तब्दील कर माफिया लोग ग्रामीणों को लूटते रहेंगे!

जब हमने बंद पड़े पेट्रोल पंप मालिक से बात करने का प्रयास किया तो वो उपलब्ध नहीं थे। दूसरी और इस क्षेत्र के खाद्य अधिकारी का फ़ोन भी नेटवर्क में नही था।

वहीं ग्रामीणों का कहना है…….

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version