ग्राम द्वारी के सेल्समैन का खाद्यान्न की काला बाजारी करते हुए वीडियो वायरल!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
23/जुलाई/2022
सचिन कुमार
पन्ना
पन्ना कलेक्टर जनसुनवाई में ग्राम पंचायत द्वारी के पुष्पेंद्र पटेल, रवि शंकर पटेल अरविंद पटेल ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि ग्राम पंचायत द्वारी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक सत्येंद्र द्वारा हमें करोना के समय से लेकर आज तक खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा एवं हमारे द्वारा शिकायत की गई तो रंजिश के कारण अब हमें कहा जा रहा कि तुम जाओ जहां शिकायत करनी हो करो !
रवि शंकर पटेल शिकायतकर्ता द्वारा मीडिया को बयान जारी करके बताया गया कि सेल्समैन सत्येंद्र कुमार तिवारी द्वारा शासकीय खाद्यान्न की कालाबाजारी करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है ।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति 50 किलो खाद्यान्न के बदले पैसों की मांग करता दिख रहा है। सेल्समैन द्वारा ₹900 की मांग की जा रही है एवं इसके पश्चात लोगों द्वारा कहा जा रहा कि महाराज दे दो फिर इसके बाद सेल्समैन द्वारा एक पर्ची लिखी गई जो तूलैया को दी जाएगी और वीडियो में स्पष्ट 500 के नोट एवं खाद्यान्न वितरण मशीन दिख रही है स्पष्ट रूप से सेल्समैन का चेहरा नहीं दिख रहा।
ग्रामीणों ने कहा कि हमें कितने महीने खाद्यान्न नहीं मिला है इतने महीने का खाद्यान्न दिलाया जाए एवं सेल्समैन द्वारा गांव में कई व्यक्तियों को एक ही महीने का खाद्यान्न दिया जा रहा है जबकि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत एक व्यक्ति को 10 किलो खाद्यान्न देने का प्रावधान चल रहा है पर सेल्समैन द्वारा 5 किलो ही दिया गया
बाइट – प्रदीप त्रिपाठी, कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी पन्ना
बाइट – शिकायतकर्ता रवि शंकर पटेल
बाइट -शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र पटेल

