वैदिक मंत्रोच्चार से प्रारंभ हुआ श्रीराम चरित मानस यज्ञ..
75 वर्षो से अनवरत जारी है मानस यज्ञ का आयोजन..
शुक्रवार, 27/जनवरी/2023..
पिपरिया, नर्मदापुरम
शुक्रवार प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार से काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी द्वारा श्री राम चरित मानस यज़ का शुभारंभ किया गया। जिसमें काशी वनारस से आये यजाचर्य एवं नगर के पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से सभी देवों का आह्वान कर यज़ का शुभारंभ किया। शनिवार को सुबह 9 बजे अरण्य मंथन द्वारा अग्नि उत्पन्न कर यज़ में हवन प्रारंभ होगा। पुराना गल्ला मंडी प्रांगण तुलसी नगर में 27 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जा रहा है। मानस यज़ समिति द्वारा तुलसी नगर स्थित प्रांगण में यज़ की तैयारियां की गई हैं। यज़शाला एवं मंडप स्थल के साथ प्रवचन पंडाल का निर्माण किया गया है । नगर में श्री राम चरित मानस यज़ का आयोजन बीते 75 वर्षो से अनवरत जारी है। नगर में प्रत्येक चौथे वर्ष यज़ का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना संकट के चलते यज़ का आयोजन बीते वर्ष नहीं हो पाया था। जिसे वर्ष 2023 में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के श्याम सुंदर सोनी कृष्ण कुमार सर्राफ एवं श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि यजाचार्य एवं वर्णी पंडित सहित प्रवचन कर्ताओं से इस सम्बंध में चर्चा की जा चुकी है। जिसमें दो सत्र में प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। सुबह भक्त यज़ वेदी की प्रदक्षिणा कर सकेंगे। मानस प्रवचन कर्ताओं में पंडित आलोक मिश्रा कानपुर यशुमति देवी मुजफ्फरपुर आस्था दुबे जबलपुर ब्रजेश दीक्षित टीकमगढ़ एवं पंडित मधुसूदन द्वारा श्री रामकथा सुनाई जायेगी।
इस बार श्री रामचरितमानस के मर्मज्ञ प्रमुख वक्ताओं में परम पूज्य आचार्य राघवकिंकर जी ( आलोक मिश्र), मानस आलोक चित्रकूट, परम पूज्य पं. मधुसूदन जी शास्त्री, मानस मधुर, अयोध्या (उत्तर प्रदेश), परम पूज्या श्रीमती यशुमति देवी, मानस मुक्ता मुज़फ़्फ़रपुर (उत्तर प्रदेश), परम पूज्य आचार्य बृजेश कुमार जी दीक्षित, मानस मृगेन्द्र, जबलपुर (मध्य प्रदेश), परम पूज्या सुश्री आस्था जी दुबे, मानस पीयूषा, जबलपुर (मध्य प्रदेश) से पधार रहे हैं। प्रवचन अपरान्ह 2:00 बजे से शुभारम्भ होंगे।
अपील, सभी प्रेमी भक्त जन प्रवचन श्रवण तथा रामचरितमानस के पाठ व यज्ञ दर्शन हेतु सादर आमन्त्रित हैं ।

