Site icon Kesaria News

पन्ना प्रशासन की पहल,परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम!

जिला प्रशासन पन्ना की पहल,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम…

पन्ना, सचिन कुमार
18/मई/2023

जिला प्रशासन पन्ना द्वारा कोचिंग कार्यक्रम की कक्षाएं जून के प्रथम सप्ताह से आरंभ की जाएंगी, जिसके लिए टेंडर के माध्यम से प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था कौटिल्य एकेडमी का चयन किया जा चुका है। कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए शासकीय महाविद्यालय द्वारा चयन प्रवेश परीक्षा 24 मई, बुधवार को छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी। स्नातक वर्ष के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र एवं स्नातक उत्तीर्ण छात्र कोचिंग के लिए पात्र हैं।

जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित प्रथम 75 छात्रों का चयन कोचिंग के लिए किया जाएगा। कोचिंग में लगने वाली राशि जिला प्रशासन द्वारा वहन की जाएगी एवं परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों से लगभग 1000 रुपये की राशि टोकन रूप में ली जाएगी, जिससे अभ्यर्थी गंभीरता से नियमित रूप से उपस्थित होकर कोचिंग का लाभ लें। सभी इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रारूप को भरकर परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र संबंधित शासकीय महाविद्यालय में 20 मई तक जमा करा सकते हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version