इंदौर। शहर की सिटी बसें अव्यवस्था का शिकार हो चुकी हैं। करीब 45 रूटों पर इनका संचालन होता है। इनमें किराये का भुगतान केवल नकद होता है, जबकि कई रूट पर कंडक्टर आनलाइन भुगतान करा रहे हैं।
हकीकत यह है कि सिटी बस कंपनी ने आनलाइन भुगतान के लिए कोई क्यूआर कोड जारी ही नहीं किया है। ऐसे में कंडक्टर निजी नंबरों पर आनलाइन भुगतान करा रहे हैं। इससे सिटी बस कंपनी को राजस्व का नुकसान हो रहा है। नईदुनिया ने रेलवे स्टेशन से विजय नगर जाने वाली सिटी बस की पड़ताल की।
इंदौर की सिटी बसों में घोटाला, प्राइवेट नंबर पर आनलाइन पेमेंट कराकर नहीं दे रहे टिकट

