Site icon Kesaria News

संयुक्त राष्ट्र में इंदौर की बेटी रोहिणी घावरी ने गुंजा दिया जय श्रीराम

इंदौर। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इंदौर की बेटी रोहिणी घावरी के कंठ से जय श्रीराम का नारा गूंज उठा। रोहिणी ने वहां अयोध्या में बने नव्य-भव्य श्रीराम मंदिर की जानकारी देते हुए मंच से कहा कि मैं इस बात पर प्रकाश डालना चाहती हूं कि कैसे राम मंदिर, आस्था, विरासत और सद्भाव को जोड़ता है।
रोहिणी ने कहा, 22 जनवरी 2024 का दिन न केवल भारतीयों के लिए बल्कि दुनियाभर में बसे हिंदुओं के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहा है। भारत आध्यात्मिकता के क्षेत्र में हमेशा विश्वगुरु रहा है। अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल करने के साथ हम विकास और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन का सबसे अच्छा उदाहरण बन गए हैं।
भारतीय न्याय पालिका ने समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा किए बिना श्रीराम जन्मभूमि पर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करके अपनी ताकत सिद्ध की है। श्रीराम मंदिर आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा राम मंदिर का बड़ा आर्थिक महत्व भी है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version