सीहोर | सोमवार को भाऊंखेडी गांव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा का आयोजन किया। इसके तहत जनता द्वारा शिवराज सिंह चौहान का स्वगात – सत्कार किया गया। वहीं उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन किया।
साथ ही बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को विदिशा लोकसभा क्षेत्र की इछावर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान रास्ते में शिवराज सिंह चौहान का बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
वहीं महिलाओं ने भी शिवराज सिंह को तिलक लगाया और आरती उतारकर आशीर्वाद दिया | शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी एक भांजी ने मुझे गुल्लक लाकर दिया और कहा कि मामा आप चुनाव लड़ो, यह पैसा इसलिए दे रही हूं। शिवराज सिंह चौहान ने आगे यह भी कहा कि भगवान यह केसा प्रेम है कि बार-बार मैं सोचता हूं कि अपनी जनता के प्रेम का और मेरी बहनों के प्रेम का कर्जा कैसे उतारुंगा।
भाऊंखेडी गांव में पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने की विशाल जनसभा, बोले- कांग्रेस समाप्ति की ओर

