Site icon Kesaria News

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है , वहीं दूसरी तरफ अपने नेताओं को बीजेपी मे शामिल होता देख कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं
। इसी सिलसिले में बुधवार को विंध्य क्षेत्र में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।
पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर व राजाराम त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, पूर्व महापौर प्रत्याशी मनीष तिवारी, रवींद्र सिंह सेठी समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा में आए सभी सदस्यों का मैं स्वागत करता हूं। सीएम डा. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है।आप बीजेपी के परिवार में आए हो। आपके पास ऐसा मौका कभी भी आ सकता है। आपको अधिकार दिया जाता है कि आप भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हो। उनको वही सम्मान दिया जाएगा, जो यहां पर आपको दिया गया है। मध्य प्रदेश को आगे ले जाने के लिए आपके सुझाव भी हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version