Site icon Kesaria News

राजगढ़ सीट से मैदान में उतरेंगे दिग्विजय सिंह, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की नई सूची का इंतजार जारी है। कांग्रेस की लिस्ट शुक्रवार शाम तक जारी हो सकती है। 12 से 15 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया का नाम भी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है।

गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुकाबले दिग्विजयसिंह या अरुण यादव को उतारे जाने की सम्भावना है। इस बीच खुद दिग्विजयसिंह ने राजगढ़ में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी लिस्ट तो जारी नहीं हुई है लेकिन पार्टी ने मुझे राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतरने का आदेश दिया है। वे पहले भी कह चुके हैं कि पार्टी देशभर में जहां से भी चुनाव लड़ाएगी, तो वहां से लड़ेंगे।

बता दे कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से 1984 से 1994 तक दो बार सांसद रह चुके हैं। वे 33 साल बाद फिर राजगढ़ लौट रहे हैं। अभी राजगढ़ जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा का कब्जा है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version