Site icon Kesaria News

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी होंगे भाजपा में शामिल

भोपाल | लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भारी हलचल देखने को मिल रही है। अब जबलपुर के पाटन से विधायक अजय विश्नोई ने बड़ा दावा किया है। विश्नोई सोशल मीडिया पर लिखा कि पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास हैं कि आगामी विधानसभा में भाजपा पाटन से उन्हें चुनाव लड़ाएगी। बता दें अजय विश्नोई पाटन से ही विधायक है।
बता दें अजय विश्नोई ने जबलपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह को टिकट मिलने पर तंज कसा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हमें भुलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था। भाजपा को जिताना ही हमारा लक्ष्य होगा।
दरअसल, बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी बीजेपी में शामिल होंगे। अजय विश्नोई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी भाई आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हे विश्वास हैं कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हे चुनाव लड़ाएगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version