भोपाल | पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के निवास पर पहुंचे सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान दीपक सक्सेना से बंद कमरे में हुई गहन चर्चा। जीवन भर कांग्रेस के लिए समर्पित रहने वाले दीपक सक्सेना अब पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। उनसे सुदीर्घ राजनीतिक अनुभव और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र को लेकर उनका काम छिंदवाड़ा का हर राजनेता जानता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रह्लाद पटेल की उपस्थिति में बुधवार को छिंदवाड़ा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
जबलपुर लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी आशीष दुबे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं राकेश सिंह भी उपस्थित थे।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने बुधवार को छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया। इस दौरान उनके पिता नरेंद्र साहू और माता भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करते समय पूर्व प्रोटेम स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बेटे अजय सक्सेना भी उनके साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन फॉर्म दाखिल करवाएंगे।
गौरतलब है कि एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने अपना नामांकन भरा था। इस रैली से दीपक सक्सेना नदारद थे। हालांकि उनके बड़े बेटे जय सक्सेना इस रैली में मौजूद थे। बुधवार को दीपक सक्सेना के छोटे बेटे अजय सक्सेना विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली में नजर आए।
जबलपुर-छिंदवाड़ा के BJP प्रत्याशी ने भरा नामांकन, सीएम रहे शामिल

