Site icon Kesaria News

2 अप्रैल को सीएम मोहन यादव आएंगे टीकमगढ़ , भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराएंगे दाखिल

टीकमगढ़। टीकमगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने डा. वीरेंद्र कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो 2 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग आफीसर के समक्ष नामांकन जमा करेंगे। बता देश कि नामांकन जमा कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अप्रैल 2024 को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां पर लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और फिर टीकमगढ़ से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:40 बजे टीकमगढ़ आएंगे और फिर 4:10 बजे टीकमगढ़ से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसमें नामांकन दाखिल कराने के साथ ही मानस मंच स्थित राजेंद्र पार्क मैदान में एक चुनावी सभा का आयोजन भी किया जायेगा |
टीकमगढ़ विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर मतदान का कम प्रतिशत रहा है। उन केंद्रों पर जागरूकता बढ़ाने गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें महिला व पुरुषों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला हीरानगर में हुआ। इस दौरान देवेन्द्र कुमार जैन, वीके नायक, सतीश तिवारी, देवेन्द्र कुमार पांडे, स्वामी प्रसाद घोष सहित कई लोग मौजूद रहे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version