Site icon Kesaria News

पश्चिमी हवा के प्रभाव से, 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा तेज हुई गर्मी, दोपहर में चली लू|

भिंड। जिले में 2 दिन बाद गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम के शुष्क होने और राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवा के कारण गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

वहीं रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हवाओं की दिशा बदलने और प्रति चक्रवात का असर कम होने से दिन व रात के तापमान में भी कमी आई थी। सामान्य के आसपास तापमान पहुंचने के बाद फिर पारे में बढ़त देखने को मिली है । इसके चलते दोपहर में गर्म हवा चली|भिंड में दो दिन पहले मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। दिन में तेज तपिश के चलते गुरुवार को इसका खासा असर रहा। दिन के समय यह तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है।मौसम विभाग के मुताबिक इस समय दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री था,जबकि गुरुवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version