Site icon Kesaria News

टमाटर से भरी तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक से जा भिड़ी , चालक गंभीर

सतना। अमरपाटन स्थित नेशल हाईवे 30 पर बेला गोविंदगढ़ मोड़ ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार टमाटर से लोड पिकअप वाहन की खड़े ट्रक से टक्‍कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की सहायता से रीवा स्थित संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा गया है। बताया गया कि पिकअप चालक टमाटर लेकर मैहर से प्रयागराज जा रहा था। इस दौरान झपकी लगने से यह हादसा हो गया।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version