Site icon Kesaria News

इंदौर से संजय सोलंकी लड़ेंगे चुनाव, बसपा ने दूसरी सूची जारी की

इंदौर। बहुजन समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें दोनों ही सीटें मध्य प्रदेश की हैं। बीएसपी द्वारा इस सूची में इंदौर और बैतूल से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 में 25 पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश से अब भिंड, मुरैना, ग्वालियर और गुना सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना शेष है।
बसपा ने इंदौर लोकसभा से संजय सोलंकी को मैदान में उतारा है। संजय सोलंकी बहुजन समाज पार्टी के इंदौर संभाग के प्रभारी है। सनावद के रहने वाले हैं। उन्होंने बीए किया है और प्रापर्टी व्यवसायी है। सनावद में एमपी आनलाइन का सीएससी सेंटर भी संचालित करते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक खंडवा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों में लगे थे। अब पार्टी का आदेश इंदौर आकर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू करेंगे।
वहीं बैतूल से अर्जुन भलावी को टिकट दिया है। बसपा ने बैतूल सीट पर पहले ही अपना प्रत्याशी अशोक भलावी घोषित कर दिया था, लेकिन उनका निधन होने के कारण उनके बेटे अर्जुन को टिकट दिया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version