तेल अवीव: इजरायल ने ईरान की मिलिट्री साइट्स पर हमला किया है। 1 अक्टूबर को ईरान की ओर से इजरायल पर हुए हमले का यह जवाब है। ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके सुने गए। लेकिन ईरान अब इजरायली हमले को कम करके बताने में लगा है। ईरान का कहना है कि कई शहरों में सुनी गई आवाजें उसकी अपनी एयर डिफेंस सिस्टम के कारण हुई हैं। एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि यह झूठ है। हमले में किसी भी तरह का अवरोध नहीं आया।
ईरान ने इजरायल के हमले को कम करके दिखाना शुरू किया, क्या पलटवार से बच रहा शिया देश, समझें

