दोहा: कतर ने कहा है कि वह इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम और बंधक रिहाई वार्ता में मध्यस्थ के तौर पर काम नहीं करेगा। कतर ने दोनों पक्षों के इस संबंध में ठंडे रवैये से नाराजगी जताते हुए मध्यस्थ के रोल से कदम पीछे खींचे हैं। कतर के अधिकारियों ने शनिवार को कहा है कि उनकी सरकार मध्यस्थ के तौर पर काम करने में आगे तभी दिलचस्पी लेगी, जब हमास और इजरायल की ओर से बातचीत के लिए इच्छा जताई जाएगी। गाजा में बीते साल अक्टूबर से लगातार इजरायल के हमले जारी हैं, जिससे भारी ताबाही हुई है। कतर की ओर से बीते समय में युद्ध विराम के कुछ प्रयास हुए लेकिन ये कामयाब नहीं हो सके।
गाजा युद्ध: कतर का मध्यस्थता की भूमिका से हटने का ऐलान, क्या हमास नेताओं को छोड़ना होगा दोहा?

