एम.एस.पी पर किसानों को मूंग विक्रय में आयेगी समस्या.. किसानों की पूरी फसल नही बिक पायेगी समर्थन मूल्य पर !
बड़ी खबर @केसरिया न्यूज
Breaking News नर्मदापुरम/भोपाल …
28/जून/2024, आलोक हरदेनिया
एमपी सरकार ने एक हेक्टेयर में सिर्फ 8 किवंटल मूंग किसान से खरीदने का दिया है आदेश।
बीते वर्षो में 15 किवंटल प्रति हेक्टेयर तक msp पर मूंग खरीदी की थी सरकार ने।
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते वर्ष भी 15 किवंटल प्रति हेक्टेयर से ज्यादा उत्पादन हुआ था ग्रीष्मकालीन मूंग का।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी X पर पोस्ट करते हुए साधा एमपी सरकार पर निशाना।

कृषि उपज मंडियों में , मूंग के दाम एमएसपी से 500 से 2000 रु तक नीचे,बोली लगा रहे हैं व्यापारी।