पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा के पीएचई विभाग को लेकर सख्त तेवर!
सचिन कुमार
01/11/2022
पन्ना,
जिले के जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूल ,आंगनबाड़ी,ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्थलों मे कार्य ठेकेदार द्वारा किया गया। वह व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी थी । स्कूली शिक्षक और बच्चे परेशानी का सामना कर रहे थे ।
जल ही जीवन है के सिद्धांत का पालन करते हुये केसरिया न्यूज़ ने बीते माह अक्टूबर मे विभिन्न दिनांको मे खबरोंं प्र गंभीरताा से प्रकाशित किया। जिसको पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा ने संज्ञान मे लेते हुये घर घर सर्वे कर पेय जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी मे विधुत कनेक्शन,टोटी, टंकी एवं पाईप लाइन से पेय जल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
केसरिया न्यूज़ की खबरों को राजधानी भोपाल में बैठे अफसरों ने भी संज्ञान में लिया है और विभाग के अफसरों को सख्त मौखिक निर्देश भी जारी किए गए हैं और जल्द ही लापरवाह अफसरों पर गाज भी गिर सकती है…केसरिया सूत्रों से!

