Site icon Kesaria News

नेता और भूमाफिया घनश्याम राजपूत को सीबीआई कोर्ट ने सुनाई सजा!

नेता से भूमाफिया बने घनश्याम राजपूत को सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाई सजा!

भोपाल, 25/दिसंबर/2022

केसरिया विशेष संवादाता….

भोपाल, विशेष न्यायाधीश सीबीआई भोपाल के द्वारा भूमाफिया घनश्याम सिंह राजपूत के खिलाफ निर्णय पारित कर दिया गया है।

कोर्ट ने घनश्याम सिंह राजपूत और उसकी पत्नी संध्या सिंह को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दोषी माना। कोर्ट ने घनश्याम सिंह राजपूत को 4 वर्ष का कठोर कारावास और 65 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

विस्तार..

भोपाल में भू माफिया और भाजपा नेता रहे घनश्याम राजपूत को CBI की विशेश अदालत ने चार साल की जेल की सजा सुनाई है। वहीं घनश्याम की पत्नी को भी भी एक वर्ष की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के बाद राजपूत को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

विशेष न्यायाधीश सीबीआई भोपाल के द्वारा घनश्याम सिंह राजपूत के खिलाफ निर्णय पारित किया गया। कोर्ट ने घनश्याम सिंह राजपूत और उसकी पत्नी संध्या सिंह को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दोषी बताया। अदालत ने घनश्याम सिंह को 4 वर्ष का कठोर कारावास और 65 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा नहीं करने पर एक साल की साधारण सजा भुगतने का आदेश भी सुनाया है।

इसके अलावा राजपूत की पत्नी संध्या सिंह को भी धारा 109 का आरोपी बनाते हुए 1 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर 3 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है।

Kesarianews विशेष… भूमाफिया और भाजपा नेता रहे घनश्याम के सत्ताधारियों से काफी नजदीकियां रहीं । एमपी की बीजेपी सरकार के लंबे कार्यकाल में घनश्याम की सत्ता के शीर्ष लोगों से निकटता किसी से छिपी नहीं थी, वर्ष 2019 में दूसरी बार भूमाफिया घनश्याम को रेलवे में सदस्य बनाया गया और यह नियुक्ति खुद रेल मंत्री के कोटे से की गई थी जैसा अखबारों में उस वक्त खबर आई थी। इसके अलावा भूमाफिया घनश्याम भोपाल के मध्य विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार भी थे 2018 में घनश्याम ने अपने समर्थकों के साथ टिकट की दावेदारी भी की थी। घनश्याम सिंह राजपूत के बीजेपी के ताकतवर नेता और उनके परिवार के लोगों के नजदीक बताए जाते थे!  लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब घनश्याम राजपूत पर केंद्रीय एजेंसियों का शिकंजा कसा और उसके कारनामों की उसको अब सजा मिली, “लेकिन लोग दबी जुबान में कहते हैं कि घनश्याम को दूसरों का बोझ भी खुद के कंधो पर लेना ही पड़ा है” !! और यही नहीं घनश्याम अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में जब राजधानी में घूमता था तो रंगदारी बनाए रखने के लिए वो अपने साथ निजी बंदूक धारी भी लेकर चलता था और उसको अक्सर लोगों द्वारा राजधानी में इस तरह देखा जाता गया है। 

Image source social media

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version