Site icon Kesaria News

ATS ने जबलपुर से नक्सल दंपत्ति को किया गिरफ्तार!

मध्यप्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड #MPATS ने नक्सली दंपती को किया गिरफ्तार…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

22/अगस्त/2023, भोपाल

हार्डकोर नक्सली के बीते कई दिनों से एमपी के मंडला के मोतीनाला के पास होने की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिल रही थी। वह मध्यप्रदेश में नक्सलवाद की जड़ें जमाने के लिए आया था _सूत्र,उक्त नक्सली के खिलाफ तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मिलाकर उस पर 82 लाख का इनाम था। नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलवेद 63 वर्ष का है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, आगजनी, विस्फोट जैसी गंभीर धाराओं में 60 से अधिक मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। एटीएस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के लिए पर्चे छपवाने, माओवादी साहित्य प्रकाशित कराने, पंपलेट बनवाने, प्रेस विज्ञप्ति और बैनर-पोस्टर बनाने का कार्य करती है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version