Site icon Kesaria News

चुनाव प्रचार का अंतिम दिन,पिपरिया में गुंडो पर गरजे सीएम शिवराज…

पिपरिया में गुंडो पर गरजे सीएम शिवराज…

 बच्चों से बोले I Love यू….

15/नवंबर/2023

आलोक हरदेनिया, नर्मदापुरम पिपरिया – चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपरिया विधानसभा चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ठाकुरदास नागवंशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वही शिवराज सिंह ने गुंडो और माफियाओ को भी चेतावनी देते हुए कहा कि मामा ने चंबल में डाकू नही बचने दिये सब खत्म कर दिये, सिमी की कमर तोड़कर रख दी, सिमी के आतंकी भोपाल जेल से ज्यादा नही भाग पाये थे, सुधर जाओ , वरना मामा का बुलडोजर तैयार है।

शिवराज सिंह ने बहनो से कहा जो बहने लाड़ली बहना योजना में नाम शामिल नही जुड़वा पाई है चिंता मत करना पोर्टल खोलकर तुम्हारा भैया नाम जुड़वाने का काम करेगा। बेटियो को विदाई में 1 लाख रु दिये जायेंगे।

किसान भाइयों गेहूं 2700 रु और धान 3100 रु किवंटल और 50 रु प्रति किवंटल गन्ने पर देने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

पिपरिया विधानसभा में 10 सीएम राइज स्कूल खोलने काम करूंगा , विकास में कोई कमी नही आने दी जायेगी। फीस की चिंता भी मत करना फीस तुम्हारी मामा शिवराज सिंह भरेगा।

Cm आवास का मिलेगा लाभ….

शिवराज सिंह ने कहा कि जिन बहनो का नाम pm आवास में नही आ पाया चिंता मत करना cm आवास योजना के माध्यम से लाभ देकर घर भी बनवाने का काम करूंगा।

कांग्रेस पर बोला तीखा हमला….

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मेरा श्राद्ध कर दिया मेने कहा मामा राख में से भी खड़ा होकर आयेगा और जनता की सेवा करेगा।

बड़े बच्चे भी बोलते है I Love यू….

आजकल तो बड़े बच्चे भी शरारत करते है, और कहते है मामा I Love you में भी कहता हूँ। I Love you to

बेरोजगारी को नियंत्रित करने रोड़ मेप तैयार कर लिया गया है, आने वाले समय मे प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार मिले ये सुनिश्चित करेंगे।

#mpelection #narmadapuram #bjp #congres

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version