Site icon Kesaria News

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष 2025 की दी बधाई शुभकामनायें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नूतन वर्ष 2025 की प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी है ।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, नए साल को लेकर लोगों में काफी सकारात्मक आशाएं हैं। नई उम्मीदें व अरमानों के साथ जो कार्य इस साल नहीं हो पाए उन्हें पूरा करने को लेकर लोगों ने अभी से ही मन बना लिया है। जैसे ही नए साल की शुरुआत के दिन नज़दीक आ गये हैं, लोगों का उत्साह और भी बढ़ रहा है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version