Site icon Kesaria News

ढाबा-होटलों में देर रात तक परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने मारा छापा…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार पुलिस ने शहर में देर रात तक शराब परोसने वाले होटल और ढाबों में दबिश दी। वहीं मौके पर देर रात बैठकर शराब पीने वालों और संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इन जगहों में देर रात तक शराब पिलाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई। इस दौरान 40 लोगों के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। देर रात तक होटल- ढाबों संचालक शराबियों को बैठाकर शराब परोसने का काम कर रहे थे। जिसकी लगातार पुलिस को शिकायत भी मिल रही थी।

40 जगहों पर की हुई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान कसडोल थाना के 2 जगहों पर, गिधपुरी 1, पलारी  4, भाटापारा ग्रामीण 3, भाटापारा शहर 3, लवन  5, सिमगा  3, सिटी कोतवाली  19 होटल और ढाबा संचालकों और शराबियों पर कार्रवाई की गई।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version