Site icon Kesaria News

चाय बनाते नजर आए मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चारों तरफ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर है।  इसी बीच आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की. उन्होंने चाय भी बनाई।

मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा है कि आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में मुलाकात की और चाय भी बनाई, जिसका हम सभी ने आनंद लिया. यह लोकतंत्र की असली पहचान है, जिसमें एक साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version