Site icon Kesaria News

धारदार हथियार से वार कर पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पति ने कर ली खुदकुशी

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी को मारकर फिर फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की मिलते ही स्‍थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
दरअसल, यह घटना कबीर नगर इलाके के सोन डोगरी की है। जानकारी के अनुसार एक फल वाले ने अपनी बीवी की हत्‍या कर दी। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी।
यह घटना रात की बताई जा रही है, लेकिन घरवालों का सुबह इस दर्दनाक घटना के बारे में पता चला। प्राथमिक जांच के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसलिए पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version