रायगढ़। संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध पर पूरे देश में एबीवीपी का आंदोलन मंगलवार को आयोजित किया गया। रायगढ़ जिले में बड़ी संख्या में एबीपी छात्र नेता तथा कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी आंदोलन का समर्थन देते हुए रैली निकालकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर आए और यहां धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर पश्चिम बंगाल की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपे हैं।
एबीवीपी ने 27-28 फरवरी को पुडुचेरी में आयोजित अपनी केंद्रीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में संदेशखाली घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था और पश्चिम बंगाल की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।
पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर एबीवीपी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया था। राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन सभी राज्यों की राजधानियों औरजिलों और महानगरीय क्षेत्रों करने का आवाहन किया गया था। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय में उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन करेक्टर परिसर के सामने किया गया और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर विरोध में नारेबाजी भी की।
ततपश्चात सक्षम अधिकारी को संदेशखाली में जघन्य अपराधों की शिकार महिलाओं के लिए न्याय की मांग करते हुए सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संदेशखाली कांड के विरोध में एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

