Site icon Kesaria News

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने हासिल की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो से तीन नक्‍सली ढेर

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग में सुरक्षा बलों ने नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम शनिवार को बीजापुर जिले में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीजापुर के नक्‍सल प्रभावित गंगालूर इलाके में जवानों और ने मुठभेड़ में दो से तीन नक्‍सलियों को मार गिराया। बीजापुर एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है।
इधर, छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पीडिया के जंगलों में सर्चिंग पर निकले जवानों में दो जवान नक्सलियों द्वारा आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल वहां मौजूद जवानों ने घायल दोनों जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि की है।
यह घटना किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के पास की है। जानकारी के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग पर आपरेशन पर गया था। सर्चिंग के दौरान रास्ते में बस्तर फाइटर के दो जवान राकेश व विकास आइईडी की चपेट में आ गए। आइइडी विस्फोट में दोनों जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवान दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायल जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते बताया कि पीडिया के पास नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त अभियान पर सुरक्षा बल गया हुआ था। इसी दौरान बस्तर फाइटर के दो जवान आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version