Site icon Kesaria News

एक अप्रैल से केंद्रीय विद्यालयों में शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

रायपुर। केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 15 अप्रैल तक चलेगी। कक्षा एक के लिए आनलाइन आवेदन किए जाएंगे। कक्षा दो से 12वीं तक प्रवेश के लिए आफलाइन आवेदन करना होगा। प्रदेश में कुल 37 केंद्रीय विद्यालय है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिलते हैं।
रायपुर में तीन केंद्रीय विद्यालय है, सबसे ज्यादा सीटें डब्ल्यूआरएस स्थित केवी-1 में हैं। यहां दो पाली में स्कूल लगता है, दोनों पाली में 160-160 सीट यानी 320 सीटों में छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में 160 सीटें है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक पहली कक्षा के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद लाटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। पहली चयन सूची 19 अप्रैल, दूसरी 29 अप्रैल और तीसरी सूची आठ मई को जारी की जाएगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version