Site icon Kesaria News

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया, मौके से बड़ी संख्‍या में हुए हथ‍ि‍यार बरामद

सुकमा। इलाके में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की टेटमड़गु इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
बताया जाता है कि डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे । इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों ने नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की खबर मिली है।
सुरक्षाबलों के अनुसार मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई। जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
उल्‍लेखनीय है कि नक्‍सलियों ने देर रात नारायणपुर जिले में 4 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया था। नक्‍सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे थे। यह घटना छोटेडोंगर गांव के पास की है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version