Site icon Kesaria News

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव को पखांजूर में दुष्कर्म के आरोप में किया गया गिरफ्तार

कांकेर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुप्रकाश मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रकाश मल्लिक युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर भी रहा था।
सुप्रकाश मल्लिक पर आरोप है की पिछले 6साल से वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।
तंग आकर नाबालिग ने इसकी शिकायत बांदे थाना में कर दी। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने तत्काल आरोपी सुप्रकाश मल्लिक की खोजबीन की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आइपीसी 376 और पाक्सो 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय में पेश किया गया।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version