Site icon Kesaria News

बिलासपुर में कांग्रेस को झटका, पीसीसी प्रतिनिधि विष्णु यादव ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में किया प्रवेश

बिलासपुर। तीन दिन पहले बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव भाजपा में शामिल हो गए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। जगन्नाथ मंगलम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उसी वक्त उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है।
विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद संगठन के कान खड़े हो गए थे। कांग्रेस की संवाद एवं संपर्क समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। इसके बाद रात में विष्णु यादव के घर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया था। हालांकि विष्णु यादव ने उनकी बात नहीं मानी और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कर लिया।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version