Site icon Kesaria News

15 साल में बने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला इस आंदोलन में जा चुके हैं जेल

रायपुर। इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए पीईटी और पीएमटी परीक्षा होती है। अब पीएमटी की जगह नीट होने लगी है। प्रदेश में सिर्फ रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे। हमने मांग की कि हर जिले में कलेक्टर हो सकते हैं तो हर जिले में परीक्षा केंद्र क्यों नहीं।
इस मुद्दे को लेकर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) का प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान आंदोलन कर माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव किया। घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, तोड़फोड़ हो गई। इस जुर्म में हमें जेल भी जाना पड़ा। लेकिन इस पर हम कामयाब हुए, प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने लगे।
ये उपलब्धि है युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला की। युवा नेता राजनीतिक सफर में हम इनकी उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। संजीव बताते हैं कि 1998 में छात्र राजनीति की शुरुआत की, 2001 में प्रगति कालेज में महासचिव का चुनाव जीता। इसके बाद एनएसयूआइ संगठन की तरफ से मुझे एनएसयूआइ का महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद लगातार छात्र राजनीति में एक्टिव रहा |
एनएसयूआइ संगठन में पहली बार 2009 में आंतरिक चुनाव हुए। एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ा, उसमें विजयी रहा। अब तक जितने भी मुझे पद मिले हैं, सभी चुनाव जीतने के बाद मिले हैं। 2017 में यूथ कांग्रेस का महासचिव निर्वाचित हुआ। वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस का पद सिर्फ बिना चुनाव के मिला है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version